ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे शिवराज - Bindaas Bol

Breaking

Saturday, 11 March 2023

ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे शिवराज


 वृंदावन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। ब्रज में धार्मिक यात्रा पर अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सपत्नीक ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में अमन चैन एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की। वही मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा उनका माल्यार्पण, पटुका एवं ठाकुरजी की प्रसादी भेंट कर स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment