वार्ड क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाले कबाड़ खाने इलाके में 100 से अधिक नगर निगम की दुकानें हैं। इन दुकानों पर किराया और टैक्स बाकी था।
लाखों रुपए बकाया होने के बाद भी दुकानदारों ने टैक्स जमा नहीं किया। जिसके बाद नगर निगम ने दुकानों को सील कर दिया है और आगे कुर्की भी की जाएगी। बता दें कि 31 मार्च से पहले नगर निगम कमिश्नर ने राजस्व वसूली को लेकर सभी वार्ड प्रभारियों को टारगेट दिया है। इसके तहत बका बकायेदारों से टैक्स वसूलने की कार्रवाई नगर निगम का अमला जुटा हुआ है। वार्ड प्रभारी का कहना है कि प्लॉट और दुकानों पर 1 करोड़ रुपए से अधिक का शुल्क वसूल करना बाकी है। सालों से टैक्स जमा नहीं किया गया है। 26 से अधिक दुकानों को ताला लगाया गया है। आगे प्लॉट की नीलामी भी की जाएगी।
Saturday, 11 March 2023
New
टैक्स नहीं देने वालों की संपति सील कर रही नगर निगम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment