नगर सरकार का बजट इसी माह, कोई नया टैक्स नहीं - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 7 March 2023

नगर सरकार का बजट इसी माह, कोई नया टैक्स नहीं


 भोपाल - सरकार के बाद नगर सरकार भी अपना बजट पेश करने जा रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में भोपाल नगर परिषद की बैठक के बाद बजट को पेश किया जाएगा। राजधानी वासियों के लिए कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

महापौर मालती राय का कहना है कि बजट को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। शहर के विकास और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने के साथ-साथ सुधार के लिए प्रावधान किया जाएगा। दरअसल, महापौर हेल्पलाइन रिव्यू करने के लिए पहुंची थी। महापौर हेल्पलाइन में जनवरी से लेकर मार्च तक 580 शिकायतें पहुंची हैं। जिनका निराकरण 100 फीसदी हुआ है। इसके अलावा सिटीजन फीडबैक भी शतप्रतिशत रहा। मार्च में हालांकि फीडबैक में 4% की कमी आई है। इसके अलावा कुछ शिकायतें पेंडिंग भी है जिनकी निराकरण के लिए महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
 

No comments:

Post a Comment