बुरहानपुर जिले के ग्राम झिरपंजरिया में भगोरिया मेले में आई महिला के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद महिला ने निम्बोला थाना पहुचकर छेड़छाड़ करने वाले यूवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिससे आक्रोशित होकर युवक ने महिला के घर पहुचकर उस पर चाकू से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। वही बिचबचाव करने आये महिला के भतीजे पर भी युवक ने ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। 4 से 5 वार कर महिला के भतीजे बुरी तरह घायल कर दिया । चाकुओं के वार इतने घातक थे कि युवक के पेट की अंतड़िया बाहर आ गई। जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर दर्पण टोके ने घायल युवक की हालत देख तत्काल युवक का इलाज प्रारम्भ कर दिया। वही जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया का डॉक्टर उपलब्ध नही है किंतु दर्पण टोके ने अपने स्वयं के खर्चे पर एनेस्थीसिया के डॉक्टर को बुलाया और कड़ी मशक्कत
के बाद युवक को बचा लिया गया।
वही जब इस संबंध में निम्बोला थाना के एएसआई कमलेश कुशवाह से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि महिला की हत्या हो गई तथा महिला का भतीजा बुरी तरह घायल है। जिसका इलाज किया जा रहा है । निम्बोला थाना में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।
Tuesday, 7 March 2023
New
हमले में महिला की मौत, भतीजा गंभीर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment