अजय सिंह ने भी खोला कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा - Bindaas Bol

Breaking

Monday, 6 February 2023

अजय सिंह ने भी खोला कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा

 


भोपाल।
कांग्रेस के सीएम चेहरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अरुण यादव के बयान का समर्थन किया है। कांग्रेस के नया साल नई सरकार पर अरुण यादव के बाद आया अजय सिंह राहुल ने कहा कि, कांग्रेस की परंपरा रही है कि सीएम चेहरा घोषित नहीं होता। केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही सीएम चुनता है। और कोई व्यक्ति अपने आप को सीएम नहीं बताता। अजय सिंह राहुल ने कहा कि वह भावी विधायक ही कह सकते हैं। अजय सिंह राहुल ने विन्ध्य की उपेक्षा का बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया हैं... उन्होंने कहा कि, खेलो इंडिया में विन्ध्य के किसी शहर को सम्मिलित नहीं किया गया। बीजेपी ने पहले भी विन्ध्य से कोई मंत्री नही बनाया। अजय सिंह राहुल ने शिवराज सरकार से सवाल पूछा है। क्या विन्ध्य के लोगों को खेलो इंडिया देखने और शामिल होने का अधिकार नहीं।


No comments:

Post a Comment