मूडीज ने अडाणी की 4 कंपनियों की रेटिंग निगेटिव की - Bindaas Bol

Breaking

Saturday, 11 February 2023

मूडीज ने अडाणी की 4 कंपनियों की रेटिंग निगेटिव की

 मुंबई। अडाणी ग्रुप की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर में गिरावट के बीच गौतम अडाणी को एक और झटका लगा है। अब मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने ग्रुप की 4 कंपनियों के रेटिंग आउट
लुक को स्टेबल से बदलकर निगेटिव कर दिया है।

मूडीज ने अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी ग्रीन रिस्ट्रिक्टिड ग्रुप, अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन और अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड को अब निगेटिव रेटिंग आउटलुक के तहत रखा है। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस के अनुसार इन कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट के चलते रेटिंग आउटलुक को निगेटिव किया गया है।

फिर टॉप 20 से बाहर हुए अडाणी
अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट के चलते गौतम अडाणी की नेटवर्थ गिरकर 4.78 लाख रुपए (58 अरब डॉलर) पर आ गई है। यह एक दिन पहले तक 60 अरब डॉलर के ऊपर थी। अडाणी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 19.80 हजार रुपए (2.4 अरब डॉलर) की गिरावट आई। इस गिरावट के चलते वो फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में 17वें नंबर से खिसककर फिर से 22वें नंबर पर आ गए हैं।


No comments:

Post a Comment