सोशल मीडिया पर विजयी भव अभियान चलाएगी कांग्रेस - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 21 February 2023

सोशल मीडिया पर विजयी भव अभियान चलाएगी कांग्रेस


 भोपाल। मप्र में 2023 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं... जिसको लेकर राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की रणनीति तय कर रहे हैं।

जहां बीजेपी विकास यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच में पहुंचकर सरकार के कामकाज का ब्यौरा दे रही है... वहीं कांग्रेस पर भी सत्ता पक्ष की ओर से जमकर निशाने साधे जा रहे हैं। जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से मध्यप्रदेश में विजय भव‌ अभियान चलाने जा रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभिनव बरौलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश में 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। और आप देखेंगे कि कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग जनता के साथ जुड़कर जिस तरीके से भाजपा के दुष्प्रचार को खत्म कर रहा है। निकास यात्रा में सब ने देखा कि भाजपा के विधायक और मंत्रियों को किस तरीके से दुड़कियां लगानी पड़ी। उनके वीडियो किस तरीके से वायरल हुए। सोशल मीडिया विभाग आने वाली चैत्र नवरात्रि से विजय भव अभियान शुरू करेगा। जिसमें भाजपा के कुप्रचार और नफरत की बातों को तोड़ने के लिए हमारी पूरी सेना तैयार है।

No comments:

Post a Comment