एआईसीसी अधिवेशन में भाग लेंगे कांग्रेस डेलीगेट्स - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 21 February 2023

एआईसीसी अधिवेशन में भाग लेंगे कांग्रेस डेलीगेट्स


भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने डेलिगेट्स की सूची भी जारी कर दी है। अधिवेशन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महा अधिवेशन जिसे ओपन सेशन कहा जाता है, वह रायपुर छत्तीसगढ़ में 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन में कांग्रेस के देश भर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। मध्य प्रदेश से भी कांग्रेस के वो कार्यकर्ता जो एआईसीसी के सदस्य हैं, प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस महाधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। जिसकी तैयारियां कांग्रेस कर रही है।

No comments:

Post a Comment