भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की यंग ब्रिगेड आगामी 7 दिनों तक प्रदेश भर में महंगाई भ्रष्टाचारी बेरोजगारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मामलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सेवादल की यंग ब्रिगेड ने कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। वही सरकार के खिलाफ सेवादल के यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। सेवादल के यंग ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, देशभर में लगातार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचारी पैर पसारता जा रहे हैं। जिसकी रोकथाम की जानी अति आवश्यक है इसके अलावा मध्यप्रदेश में सरकार लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दोषपूर्ण कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज कर रही है। जिसके खिलाफ हमारा प्रदर्शन आगामी 1 हफ्ते तक जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में हर जिले में इस तरीके का प्रदर्शन किया जाएगा... हमारी मांग है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार से की देश और प्रदेश की जनता को महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाए।
Sunday, 5 February 2023
New
सेवादल की यंग बिग्रेड छेडे़गी आंदोलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment