ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार, दो की मौत - Bindaas Bol

Breaking

Saturday, 4 February 2023

ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

 दमोह।- दमोह देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब के समीप आज शुक्रवार की शाम शराब के नशे में बाइक चला रहे तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा उछलकर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों
की भीड़ एकित्रत हो गई और तत्काल ही पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुचकर मृतकों के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छतरपुर जिले के रहने वाले हैं। इस घटना में घायल नरेंद्र आदिवासी निवासी पाली थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई छोटू उर्फ राजेंद्र आदिवासी और हल्ले रैकवार के साथ बाइक से दमोह के एरोरा गांव में छोटू की ससुराल आए थे। वहां से वापस दमोह आते समय तीनों ने काफी अधिक शराब का सेवन कर लिया था। नरेंद्र बाइक पर सबसे पीछे बैठा था। राजनगर तालाब के समीप उनकी बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे वह खाई में जा गिरा और उसका भाई छोटू और हल्ले बाइक में ही फसे रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी रामअवतार पांडे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 108 की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों मृतकों के शव अस्पताल के शव ग्रह में रखवाए गए और घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। इस घटना में एक मृतक का सिर बुरी तरह से क्षत विछत हो गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment