नोटंकी तो कमलनाथ जी करते है, हमने तो जो कहा, किया: डॉ नरोत्तम मिश्रा - Bindaas Bol

Breaking

Sunday, 26 February 2023

नोटंकी तो कमलनाथ जी करते है, हमने तो जो कहा, किया: डॉ नरोत्तम मिश्रा


 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा सरकार की लाडली बहना योजना को नोटंकी बताने पर
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने आज तक घोषणाओं के नाम पर नोटंकी ही कि है इसलिए उन्हें सब  योजनाए नोटंकी ही दिखती है। हमने तो आज तक जो कहा वह किया है, इस बात की। गवाह प्रदेश की जनता है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा  ने कहा कि प्रदेश कि  भाजपा सरकार सभी वर्ग की चिंता करती है। हमने बच्चियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की अब हम हमारी बहनों  को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उनके लिए लाडली बहन योजना लागू कर रहे है।  यह योजना  जनहितैषी है इसके लिए तो कमलनाथ जी को भी खुशी प्रकट करना चाहिए थी, लेकिन वह उल्टा इस योजना को नोटंकी बता रहे है। कह रहे है यह आंकड़ेबाजी का खेल है। 

गृह मंत्री ने कहा कमलनाथ जी नोटंकी  तो वह थी जो आपने किसानों के साथ कि थी ,दो लाख का कर्जा माफ करने की घोषणा की  औऱ उसे भूल गए। नोटंकी तो वह थी जो आपने बेरोजगारों को  भत्ता देने की बात कि  थी और उसे पूरा नही किया था। आप ने  आज तक घोषणाओं के नाम पर नोटंकी  ही की है इसलिए आप को  हमारे काम भी नोटंकी लगते है। जबकि हम जो कहते है वह करते है। प्रदेश की जानता इस बात की गवाह है।


गृह मंत्री ने कहा कमलनाथ जी को यह पता होना चाहिए कि नाटक नोटंकी से जनता को  ज्यादा समय तक बरगलाया नही जा सकता है  उसके किये जमीन पर काम करना पड़ता है।आप यह बात जितनी जल्दी समझ जाय अच्छा होगा।


No comments:

Post a Comment