पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब विधानसभा का सत्र 27 सितंबर को आयोजित होगा। पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला राज्यपाल की ओर से वापस लिए जाने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मान ने कहा कि इस सत्र में बिजली और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी समेत कांग्रेस और अकाली दल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के ऑपरेशन लोटस के लिए कांग्रेस और अकाली दल भी मिले हुए हैं। इसके बाद मान ने ट्वीट करके कहा कि लोकतंत्र में जनता बड़ी होती हैं। लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को काम न करने देना लोकतंत्र की हत्या है। आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। नदियों को रोका नहीं जा सकता, वो अपने रास्ते खुद बनाती हैं। इंकलाब जिंदाबाद!
Thursday, 22 September 2022
New
राज्यपाल ने विशेष सत्र से रोका, नहीं माने भगवंत मान, 27 को बुलाया पंजाब विधानसभा का सेशन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment