सागौन की लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर - Bindaas Bol

Breaking

Sunday, 26 February 2023

सागौन की लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर


 मोहला/
-मानपुर इलाके के खड़गाव वन परिक्षेत्र में अवैध सागौन की तश्करी मामले में वन विभाग ने पड़ताल शुरू कर दी है।     बता दें कि कुछ दिन पहले मोहला  में हुए प्रसासनिक नीलामी प्रक्रिया में खरीदे गए सागौन पेड़ के लट्ठों के परिवहन के दरमियान ट्रक में बीच रास्ते खड़गाव वन परिक्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से काटे गए सागौन पेड़ के गोलों को डालकर अवैध सागौन की तश्करी की जा रही थी। इसी दरमियान क्षेत्रीय वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपिका सोनवानी की फारेस्ट टीम ने मौके से ट्रक समेत ट्रक चालक व अन्यों को तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा था साथ ही बेशकीमती सागौन से लदे ट्रक को  भी जप्त कर यथाउचित वन अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की थी। इसी मसले पर रेंजर दीपिका सोनवानी ने अपने टीम के साथ मुकादाह गांव से लगे खड़गाव वन परिक्षेत्र जहाँ अवैध कटाई व परिवहन किया जा रहा था वहाँ पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा क्षेत्रीय पटवारी समेत संबंधित ग्रामीणों से पूछताछ की। 

इस मसले पर क्षेत्रीय पटवारी की भूमिका भी संदेह के दायरे में दिख रही है। बयानों के आधार पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पटवारी ने सब कुछ जानकर देखकर भी अवैध कटाई व परिवहन को रोकने व प्रसासनिक उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी देने का प्रयास नही किया। 


No comments:

Post a Comment