दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों भीषण आग, लाखों का माल खाक - Bindaas Bol

Breaking

Saturday, 14 January 2023

दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों भीषण आग, लाखों का माल खाक

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डोसीगांव स्थित दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में शुक्रवार रात 9 बजे करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका निगम सहित आसपास क्षेत्र नामली, धामनोद सहित अन्य क्षेत्र से भी दमकलें मौके पर पहुंची है। जिस स्थान पर आग लगी है उसी के पास रेलवे का माल गोदाम भी है।

जानकारी के अनुसार जिन दो फैक्ट्रियों में आग लगी है उनका नाम सुमायला और पटेल प्लास्टिक है। समीप में कंचन फेक्ट्री भी जद में आ सकती है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार आग लगने का कारण केबल में फाल्ट होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले एक फैक्ट्री में आग लगी, उसी के लपटे ने पास की फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया। दोनों फैक्ट्रियों की दीवाल पास - पास में है। मौके पर करीब 9 फायरलारी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। घटना के करीब डेढ़ घन्टे बाद मौके पर शहर एसडीएम पहुंचे, इसको लेकर भी आक्रोश देखा गया। इतना ही नहीं मौके पर पुख्ता फायर सेफ्टी के बंदोबस्त भी नजर नहीं आ रहे हैं। दमकलकर्मी जान को जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने में जुटे हैं ।

No comments:

Post a Comment