गहलोत अध्यक्ष बने तो CM की कुर्सी छोड़ेंगे:राहुल - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 22 September 2022

गहलोत अध्यक्ष बने तो CM की कुर्सी छोड़ेंगे:राहुल

 


राहुल गांधी ने गुरुवार को कोच्चि में पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदारों को संकेत और सलाह भी दीं। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष और सीएम पद साथ रखने की इच्छा पर कहा कि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति-एक पद पर हमने जो फैसला किया था, वह कायम रहेगा।

हालांकि गहलोत ने आज सुबह ही कह दिया था कि अध्यक्ष का पद एक व्यक्ति-एक पद के दायरे में नहीं आता, लेकिन इतिहास में कोई कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री नहीं रहा, इसलिए फैसला करना पड़ेगा।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वे एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करता है। होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करना होगा।

No comments:

Post a Comment