महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा भी नेतृत्व करती हुई नज़र आई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची महिला कांग्रेस की पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती देखी गई। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन से पहले एक सभा का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं को महंगाई और महिलाओं के मुद्दे पर मुखर होने के निर्देश भी जारी किए गए। प्रदर्शन के माध्यम से राजभवन की ओर पूछ कर निकली महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को अगले ही चौराहे पर पुलिस और प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया जिसके बाद प्रशासन और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों में जमकर झड़प जैसी स्थिति देखने को मिली। महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। और महंगाई को कम करने, बेरोजगारों को रोजगार देने और रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर सरकार से कम करने की मांग की है।
Monday, 6 March 2023
New
महंगाई और महिला उत्पीडन के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment