Corona control : 21 जुलाई से बूस्टर डोज अभियान की शुरुआत - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 14 July 2022

Corona control : 21 जुलाई से बूस्टर डोज अभियान की शुरुआत

 भोपाल। देशभर में शुक्रवार से कोरोना को नियंत्रण करने के लिए बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। दरअसल 75 दिनों तक लगने वाले बूस्टर डोज में 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यस्को को मुफ्त में खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। देश भर में आज से शुरू हो रहे बूस्टर डोज अभियान के बीच मध्य प्रदेश में आगामी 21 जुलाई से कोरोना नियंत्रण के लिए विधिवत बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 

इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।हालांकि इससे पहले 18 वर्षों से अधिक लोगों को आज से फ्री बूस्टर डोज उपलब्ध कराया जाएगा। भोपाल के 75 सेंटर्स पर 18 से 59 साल के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए 75 टीमें तैयार की गई है। सेंटर पर तीन प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध रहेगी, कोविशील्ड, को वैक्सीन के अलावा कॉर्बेवैक्स की वैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी। पहली और दूसरी डोज जिस कंपनी की वैक्सीन लगाई गई है, लोगों को उसी कंपनी का बूस्टर डोज लगाया जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि अभियान 25 सितंबर तक जारी रहेगा। 21 जुलाई से कोरोना नियंत्रण के लिए वयस्कों को बूस्टर डोज उपलब्ध कराई जाएगी। हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महा अभियान भी चलाया जाएगा। सीएम शिवराज ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को बूस्टर डोज लगवा कर अभियान को सफल बनाने की अपील भी की है।

सीएम शिवराज द्वारा मंत्रालय में कोरोना बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी पूरी की जाए। जिन व्यक्तियों को दोनों डोज लग चुके हैं और दोनों डोज लगे हुए उन्हें 6 महीने का वक्त पूरा हो चुका हो। उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की पात्रता है। जनता से अपील करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश की जनता ने Vaccine के पहले और दूसरे डोज लगाने में देश में रिकॉर्ड स्थापित किया। उसी तरह इस अभियान को भी सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

No comments:

Post a Comment