छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, भारी वर्षा की चेतावनी - Bindaas Bol

Breaking

Wednesday, 13 July 2022

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, भारी वर्षा की चेतावनी

 छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से दिनभर बादल छाए रहे और कई जगहों पर बादल बरसे भी। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में मानसून सक्रिय होने से वातावरण में ठंडकता आ गई है। इसके चलते दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।   



हल्की वर्षा के चलते राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के चलते मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है जबकि कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 

इन क्षेत्रों में हुई बरसात

सोमवार को छूरा में 10 सेंटीमीटर, कोटा में 9, लोरमी में 8, पथरिया में 7, महासमुंद में 6, बोड़ला में 5, तखतपुर में 4, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4-4, सिमगा, राजनांदगांव, रायपुर और जांजगीर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बन रहा यह सिस्टम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब पूरे प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी।

No comments:

Post a Comment