बड़ी जीत की करीब पहुंची द्रौपदी मुर्मू,आदिवासी कार्ड के सामने ढेर हुई विपक्षी एकता - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 12 July 2022

बड़ी जीत की करीब पहुंची द्रौपदी मुर्मू,आदिवासी कार्ड के सामने ढेर हुई विपक्षी एकता

 राष्ट्रपति चुनाव के जरिए विपक्ष की कोशिश एकजुट होने की थी। हालांकि इस चुनाव में राजग की ओर से द्रौपदी मुर्मू के रूप में लगाए गए आदिवासी और महिला दांव ने विपक्ष की एकता तार-तार कर दी। विपक्ष में पड़ी फूट के कारण मुर्मू बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं।


शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है। खबर है कि सोमवार को हुई बैठक में पार्टी के 18 में से 12 सांसद पहुंचे और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुर्मू के समर्थन का अनुरोध किया।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद उद्धव ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी के बीच दूरियां घटने के संकेत हैं। पिछले एक हफ्ते के अंदर महाराष्ट्र की राजनीति तेजी से बदली है। दोनों तरफ से चार संकेत आए, जिनसे ये कयास लगना शुरू हो गया कि उद्धव ठाकरे और भाजपा की नजदीकियां फिर से बढ़ने लगीं हैं

No comments:

Post a Comment