पुलिस ने नेताओं के कहने पर किया पॉवर का दुरुपयोग, कोर्ट ने कर दिया मामला ख़ारिज - Bindaas Bol

Breaking

Monday, 28 August 2023

पुलिस ने नेताओं के कहने पर किया पॉवर का दुरुपयोग, कोर्ट ने कर दिया मामला ख़ारिज





KCC कम्पनी पर लगे सारे आरोप निकले झूठे,हाईकोर्ट ने दिया फैसला                                                       सागर/ सांच को आंच नही जी हां कहते है सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही ऐसा ही कुछ सागर के एक चर्चित केस में सामने आया है जहाँ तथाकथित बीजेपी नेताओं के इशारे पर पुलिस ने झूठा केस बना दिया और बिना कुछ सोचे समझे इस केस में निर्दलीय विधायक कंपनी के कर्ताधर्ता और प्रदेश के कद्दावर मंत्री के रिश्तेदार को आरोपी बना दिया 

जाने क्या था मामला

दरअसल सागर जिले में kcc कम्पनी ने सड़क निर्माण का काम लिया था और वह भापेल से जैसीनगर तक cc सड़क का निर्माण कर रही थी इस दौरान  Kcc ने रोहित शर्मा की रेडकॉन कम्पनी को काम दिया और रोहित शर्मा ने धर्मवीर से प्लांट का एग्रीमेंट किया बाद में रेडकॉन आधा अधूरा काम छोड़ कर कंपनी से बहुत सारा पैसा लेकर भाग गई| धर्मवीर और कुछ स्थानीय लोगों ने रोहित शर्मा के खिलाफ पैसों के लेनदेन को लेकर मोतीनगर थाना में मामला दर्ज करवा दिया जिसमे kcc को भी मुलजिम बनाया गया जबकि नियम के हिसाब से कम्पनी का कोई लेना देना नही था और  इस मामले पर STF ने जांच कर यह कहते हुए खात्मा लगा दिया कि यह सिविल का मैटर है और पुलिस को मुंह की खानी पड़ी                                                                                                                       इस मामले में हुई पुलिस की फजीहत

आधे अधूरे सड़क को पूरा करने kcc ने फिर से काम शुरू किया और नियमानुसार धर्मवीर से प्लांट खरीदा फिर सड़क निर्माण पूरा किया लेकिन इसी बीच छुटभैया  नेता और धर्मवीर ने षड्यंत्र पूर्वक  थाना प्रभारी सतीश सिंह SI प्रशांत सोनी से सांठगांठ  कर kcc के मालिक हरियाणा से निर्दलीय विधायक  बलराज सिंह कम्पनी का काम देख रहे हाशिम खान और सागर के कद्दावर मंत्री के रिश्तेदार महेंद्र सिंह के खिलाफ मोतीनगर थाना में FIR दर्ज करवा दी जबकि पूरा मामला जैसीनगर थाना क्षेत्र की सीमा में आता है हालांकि थाना प्रभारी सतीश सिंह पर दूसरे थाना क्षेत्रों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगते रहे है और उन्हें जांच का सामना भी करना पड़ा 



कोर्ट ने यह दिया फैसला


सागर के इस हाईप्रोफाइल मामले में अब खात्मा लग गया है  बिना कोई जांच किये FIR दर्ज करना कूटरचित दस्तावेजों से केस को मजबूत करना इतना ही नही थाना प्रभारी सतीश सिंह को यह मामला महंगा पड़ सकता है  कोर्ट ने इस पूरे मामले में फैसला देते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है  सभी को आरोप मुक्त करते हुए फैसले में स्पष्ट लिखा है कि यदि पीड़ित चाहे तो  FIR दर्ज करवाने बाले धर्मवीर सिंह,थाना प्रभारी सतीश सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते है


  इनका कहना है            


वही पूरे मामले में पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिस तरीके से हमे बदनाम किया गया है उसका सबक थाना प्रभारी सतीश सिंह,विवेचक प्रशांत सोनी और धर्मवीर को जरूर मिलना चाहिये हम कानूनी कार्रवाई करेंगे

No comments:

Post a Comment