गुना। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के देश में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि है। आज पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ खड़ी है। जो राज्य छूट गए हैं उनमें भी जल्द ही भाजपा की सरकारें बनेगी। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी प्राथमिक इकाई मजबूत बने। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने बुधवार को गुना एवं शिवपुरी में बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री जामवाल ने बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत बुधवार को गुना के बूढ़े बालाजी अटल शक्ति केंद्र पर बूथ क्रमांक 44 के बूथ कार्यकर्ताओं एवं शिवपुरी में कोर ग्रूप की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने गुना में हनुमान टेकरी और राम टेकरी के दर्शन किए और बूढ़े बालाजी मंदिर परिसर में पौधा लगाया।
No comments:
Post a Comment