नेताओं ने कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की। कमलनाथ ने कहा कि इस मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी। साल 2023 के चुनाव में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर बीजेपी को शिकस्त देंगे। अरुण यादव ने कहा कि साल 2023 के चुनाव में ग्वालियर इलाके में पुराना हिसाब बाकी है, उसे पूरा करना है। इसकी जिम्मेदारी यादवेंद्र सिंह यादव को दी गई है। मुंगावली में जल्द ही बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके रिश्ते यादवेंद्र सिंह यादव के पिता से थे, उनके बाकी की नाते रिश्तेदार भी उनकी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कमलनाथ से कहा कि यादवेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस में उचित स्थान देने की जरूरत है। जिससे अशोकनगर मुंगावली क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा किया जा सके।
Wednesday, 22 March 2023
New
कांग्रेस ने फिर किया ऐलान, कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment