विजय संकल्प रैली का शुभारंभ करेंगे अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे नए कार्यालय का भूमिपूजन - Bindaas Bol

Breaking

Friday, 17 March 2023

विजय संकल्प रैली का शुभारंभ करेंगे अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे नए कार्यालय का भूमिपूजन


  धार। मध्यप्रदेश स्व. ठाकरे जी का प्रदेश है और यहां पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। प्रदेश की हर सीट पर विजय की कामना से केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा से विजय संकल्प रैली का शुभारंभ करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा 26 मार्च को भोपाल आएंगे और पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को धार में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही भाजपा की सरकार

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2003 के पहले का मध्यप्रदेश भी देखा है। मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी और जनता हाहाकार कर रही थी। उसके बाद गलती से बनी 15 महीने की कमलनाथ सरकार को भी लोगों ने देखा है, जो दिग्विजयसिंह के इशारों पर चलती थी। उस सरकार ने प्रदेश में जनहित की योजनाएं बंद करके गरीबों के हक और अधिकार छीनने का काम किया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

गरीब कल्याण की योजनाएं हमारी ताकत

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वर्ष 2023-24 में पार्टी 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य हासिल करने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों को मजबूत बनाने में लगा है। प्रदेश में हमारी सबसे बड़ी ताकत भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वही टिकता है, जो जनता के बीच जनता के लिए काम करता है और प्रदेश की जनता यह भलीभांति जानती है कि विकास के काम कौन करता है?


देश को बदनाम करने के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि एक तरफ विश्व के अधिकांश देशों के नेता कह रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के युद्ध का अगर कोई समाधान निकाल सकता है,  तो वह भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही  हैं। वहीं,  कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर के भारत को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। देश को बदनाम करने और झूठ बोलने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उनकी ही तरह मध्यप्रदेश में भी कुछ लोग झूठ और छल-कपट की राजनीति करना चाहते हैं, प्रदेश को अस्थिर करना चाहते हैं। इसके लिए कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल का उपयोग किया जा रहा है।  


No comments:

Post a Comment