शहीद दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 23 March 2023

शहीद दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन


 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये। उन्होंने शहीद हेमू कालाणी के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की अखंडता के लिए क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुम कर झूल गए। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस दौरान महापौर श्रीमती मालती राय, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री श्री राहूल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलुजा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

No comments:

Post a Comment