माफिया अतीक के समर्थन में आई सपा - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 7 March 2023

माफिया अतीक के समर्थन में आई सपा


लखनऊ : माफिया अतीक अहमद के नाबालिग बेटों के बचाव में समाजवादी पार्टी आ गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अतीक के एक लड़के की हत्या हो जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रयागराज की घटना में असल आरोपी नहीं मिल रहे हैं, दबाव है कि मारो जो पकड़ में आ जाएगा, उसको मार देंगे। अतीक अहमद के स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़कों को तो पहले ही दिन पकड़ ले गए, उनमें से एक की हत्या हो जाएगी… आप देख लेना।

एनकाउंटर पर रामगोपाल का सवाल

एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है, किसी का जीवन आप ले नहीं सकते हैं, विधि सम्मत तरीके के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, पुलिस पकड़ ले फिर एनकाउंटर करे तो यह दंडनीय अपराध है, आज नहीं तो कल दूसरी व्यवस्था बनेगी।

अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा होगा

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि यह जो फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोग हैं नेता सब बच जाते हैं, अधिकारी इन पर हत्या का मुकदमा कायम होगा. लोकसभा चुनाव को लेकर सपा की रणनीति पर रामगोपाल यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव की रणनीति तैयार है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे, हम लोग नहीं बताएंगे, हम तैयार हैं.

होली पर याद आए नेताजी

मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि होली के त्यौहार पर नेताजी की कमी सभी को खलेगी, नेताजी ने ही होली पर फूलों की होली शुरू करवाई थी, अब जब भी कोई कार्यक्रम होंगे सभी को नेताजी की याद आएगी. रामगोपाल यादव ने योगी सरकार पर निशाना भी साधा.

किसान विरोधी है डबल इंजन सरकार

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि किसान विरोधी डबल इंजन की सरकार है, आलू के साथ-साथ गेहूं की फसल पर भी यही हाल होने वाला है, दिल्ली लखनऊ में बैठे लोगों को मालूम हो गया है कि किसान कुछ बिगाड़ नहीं सकता है, विदेश से फसलें मंगाने में सरकार को अधिक लाभ होता है, कमीशन मिल जाता है।

गायब हैं अतीक के दो नाबालिग बेटे

उमेश पाल हत्याकांड के बाद जहां ढाई लाख के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में छापेमारी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ अतीक के दोनों नाबालिग बेटे कहां है? इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता ने कोर्ट में अर्जी लगाई कि उसके बेटे बाल संरक्षण गृह में नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment