राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 मार्च को प्रातः 10.10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। प्रातः 10.45 बजे भोपाल जिले के गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। दोपहर 1.55 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे। श्री नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।
Saturday, 25 March 2023
New
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 26 को भोपाल प्रवास पर, नवीन कार्यालय का भूमिपूजन, बूथ सम्मेलन और प्रबुद्धजनों को करेंगे संबोधित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment