कांग्रेस को चाहिए भीम आर्मी और जयस का साथ - Bindaas Bol

Breaking

Friday, 17 February 2023

कांग्रेस को चाहिए भीम आर्मी और जयस का साथ

 भोपाल।  राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 12 फरवरी को भीम आर्मी, जयस और ओबीसी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में संविधान बचाओ रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए थे और उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों से किनारा करते हुए मध्य प्रदेश में तीसरे मोर्चे के उदय की बात कही थी। 

 इस प्रदर्शन के बाद से मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है । प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भीम आर्मी के मांग पत्र का समर्थन किया था। दिग्विजय सिंह ने भीम आर्मी के मांग पत्र को ट्वीट किया था और लिखा था कि इस मांग पत्र में वह सब है जिसकी लड़ाई कांग्रेस सदैव लड़ती रही है। हम इन मांगों का समर्थन करते हैं। अब दिग्विजय सिंह के बाद उनके पुत्र पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा है कि SC ST वर्ग के लिए जितना काम कांग्रेस  के किया है उतना किसी दूसरी पार्टी ने नहीं किया है। हम सभी मिलकर उन अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे जो रह गए हैं । यदि तीसरा मोर्चा आता है तो उन पार्टियों को नुकसान होता है जो संविधान में विश्वास रखती हैं। जयवर्द्धन सिंह ने अपने पिता दिग्विजय सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने खुद भी भीम आर्मी के द्वारा उठाई गई मांगों का समर्थन किया है।


No comments:

Post a Comment