भोपाल। 3 साल बाद नगर निगम बजट को परिषद के जरिए पास होगा। भोपाल नगर निगम का बजट पिछले साल की तुलना में ज्यादा होगा। करीब 35 सौ करोड़ का बजट तैयार करने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। आने वाले बजट में निगम मुख्यालय भवन निर्माण सहित स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और शहर के सुंदरीकरण के साथ ही आम शहरी को बुनियादी सुविधाएं देने पर फोकस करेगा। आम शहरी को नई सुविधा देते हुए निगम अब प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स के अलग-अलग खातों की जगह एक खाता खोलेगा। ताकि लोग एक बार में ही सभी टैक्स अदा कर सकें। इसके लिए निगम ने ‘वन सिटीजन एप’ की शुरुआत की है। साथ ही सभी गवर्नमेंट वेबसाइट्स और एप्स को इंट्रीगेट कर नामांतरण एवंं सेल्फ सीडिंग पोर्टल जैसी सर्विस शुरू की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस साल का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। करीब 100 करोड़ से अधिक वित्तीय घाटा होने का भी अनुमान है। कमिश्नर का कहना है कि नगर निगम की बजट शाखा काम कर रही है। बजट को एमआईसी से पास कराकर परिषद की बैठक में लेकर आया जाएगा।
Monday, 13 February 2023
New
तीन साल बाद पेश होगा नगर निगम का बजट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment