पुलिस बल पर पथराव, 3 पुलिस कर्मी घायल एक की हालत गंभीर - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 28 February 2023

पुलिस बल पर पथराव, 3 पुलिस कर्मी घायल एक की हालत गंभीर


छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव का मामला सामने आया है घटना ने 3 पुलिस कर्मी घायल हुए जबकि एक की हालत गंभीर है|

मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं जहां रात दो बजे पुलिस की टुकड़ी थाना क्षेत्र के छुई खदान में रहने वाले वारंटी दिलीप जाटव,हरी जाटव एवं जितेंद्र यादव को पकड़ने गई हुई थी तभी पुलिस टीम के ऊपर छत से पत्थर एवम ईंट फेंक कर हमला किया गया घटना में दो हेड कांस्टेबल बुद्ध सिंह,प्रदीप तिवारी एवं एक एएसआई घायल हुए जिनमे से बुद्ध सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है|

घटना के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सीएसपी लोकेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छुई खदान में सिविल लाइन पुलिस की एक टीम एक वारंटी जीतेंद्र जाटव की गिरफ्तारी के लिए गई हुई थी रात एक बजे के टीम आरोपी को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तभी उसके छत से अचानक पत्थर फिंकना शुरू हो गए घटना में 3 पुलिस कर्मी घायल हुए है जिनमें से हेड कांस्टेबल बुद्ध सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है|

मामले में 6 लोगों को
आरोपी बनाया गया है जिनमें दो महिलाएं शामिल है सभी आरोपियों पर 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं|

No comments:

Post a Comment