शिवराज ने देर रात की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, ग्वालियर और उज्जैन के कलेक्टर बदले, देखें पूरी सूची - Bindaas Bol

Breaking

Monday, 30 January 2023

शिवराज ने देर रात की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, ग्वालियर और उज्जैन के कलेक्टर बदले, देखें पूरी सूची


 एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने रविवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एक दर्जन के करीब आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। ये सभी अपने जिलों में कई सालों से जमे थे। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की सूची जारी हो गई है। ग्वालियर और उज्जैन के भी कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इसे कथित रूप से चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव हैं। अधिकारियों की जमावट अब उसी अनुसार हो रही है।

2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह का ग्वालियर कलेक्टर के पद से हटाकर सीएम का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेस सड़क विकास निगम भोपाल बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ग्वालियर के नए कलेक्टर बने हैं। वह अभी शिवपुरी में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। वहीं, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी को शिवपुरी कलेक्टर बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment