कमलनाथ ने फिर सरकारी कर्मचारियों को चेताया - Bindaas Bol

Breaking

Monday, 9 January 2023

कमलनाथ ने फिर सरकारी कर्मचारियों को चेताया

 भोपाल। चुनावी साल में कांग्रेस गांवों में संगठन मजबूत कर रही है। भोपाल के रविंद्र भवन में आज कांग्रेस ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मेलन बुलाया। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सबोधित करते हुए कहा कि, आप बड़ी कठिन परिस्थितियों में चुनाव जीते हैं। आपके ऊपर पुलिस, पैसा, प्रशासन का दबाव था। BJP के पास इनके अलावा कोई उपाय नहीं है। ये ध्यान रहे कि 7- 8 महीने बाद BJP के पास कुछ नहीं बचेगा। 7-8 महीनों में आपको भी आक्रमक होना पड़ेगा। आप भी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों से कहना कि हम भी हिसाब लेंगे, हमारी भी चक्की चलेगी और बहुत बारीक पीसेगी।

जिनके वोट नहीं मिले, उनसे मिलिए

कमलनाथ ने कहा, राजीव गांधी ने पंचायती राज के अधिकार दिए । दिग्विजय सिंह की सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिए। आप लोगों को ये याद रखना है कि आपको जिनके वोट नहीं मिले, उनसे भी मिलिए, उन्हें बीजेपी की तरफ मत धकेलिए। एक वक्त था, जब बीजेपी के पास बूथ का कार्यकर्ता नहीं था। मैं 40-42 साल से चुनाव लड़ता आ रहा हूं। आप सबको समेटिए, साथ लेकर चलिए। जिन 60-70 प्रतिशत लोगों के वोट आपको नहीं मिल पाए, उन्हें अपने साथ जोड़िए । कांग्रेस की सरकार आएगी, तो महात्मा गांधी के सपने और राजीव गांधी के बनाए कानून का क्रियान्वयन करेंगे।

कई चुनौतियां थी सामने

15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी, तो कई चुनौतियां थीं। 15 महीने में हमने नीति और नीयत का परिचय दिया। पहली किश्त में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। शिवराज सिंह भाषण दे रहे, इन्वेस्टर समिट कर रहे हैं। भाषण से कुछ नहीं होता, विश्वास से निवेश आता है। मप्र की भ्रस्टाचार से माफिया से पहचान है। हमने एक नई पहचान बनाने की कोशिश की थी। हमने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया, मिलावट के खिलाफ युद्ध चलाया।

No comments:

Post a Comment