बूथ जीतने सेवादल की सेवा लेगी कांग्रेस - Bindaas Bol

Breaking

Saturday, 28 January 2023

बूथ जीतने सेवादल की सेवा लेगी कांग्रेस

 भोपाल। मप्र में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरों से जुट गई है, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लगातार अलग अलग क्षेत्र का दौरा करने के साथ साथ संगठन को भी मजबूत कर रहे हैं। बैठकों के माध्यम से सभी विभाग और प्रकोष्ठों को जनता के बीच पहुंचने और 15 महीने के शासन काल की उपलब्धियों को गिनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

एमपी कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन सेवादल को भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हर एक विधानसभा में 30 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी है। एमपी की प्रत्येक विधानसभा में 30 बूथ जिताने की जिम्मेदारी सेवादल को मिलीहै। 2018 विधानसभा चुनाव में कम मार्जिन से जीती सीटों पर भी सेवादल की कार्यकर्ता तैनात होंगे। इसके अलावा बूथों की पूरी एकत्रित करके आगे के कामकाज का पूरा लेखा जोखा लिया जाएगा।
 

No comments:

Post a Comment