83 वर्षीय जोधइया बैगा को मिलेगा पद्मश्री सम्मान:14 साल की उम्र में शादी; पति की मौत के बाद मजदूरी की; पेंटिंग से बनाई पहचान - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 26 January 2023

83 वर्षीय जोधइया बैगा को मिलेगा पद्मश्री सम्मान:14 साल की उम्र में शादी; पति की मौत के बाद मजदूरी की; पेंटिंग से बनाई पहचान


 मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की 83 वर्षीय जोधइया बैगा (अम्मा) को कला के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान मिलेगा। गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले यानी बुधवार को जोधइया अम्मा को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। जोधइया अम्मा ने करीब 12 साल पहले जिले के लोढ़ा में स्थित जनगण तस्वीर खाना से आदिवासी कला की शुरुआत की। 12 साल में अम्मा को कई सम्मान मिले। अब अम्मा को कला के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment