कर्मचारियों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन - Bindaas Bol

Breaking

Tuesday, 20 December 2022

कर्मचारियों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन

 कई महीनों से नहीं मिला है वेतन




भोपाल- राजधानी में कर्मचारियों ने अनोखे तरीके का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भीख मांग कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। दरअसल कर्मचारी की मांग है कि सीपीए के कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाए। उन्हें पिछले कई महीनों से सैलरी का भुगतान नहीं हुआ है। जिसके चलते मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने भीख मांग कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी मांग के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे का कहना है कि सीपीए को बंद होने के बाद उनका संविलियन नहीं किया गया। इसके अलावा सीपीए से नगर निगम में भेजे गए कर्मचारियों के वेतन का मामला अटका हुआ है। एसीएस से भी गुहार लगाई गई है कि कर्मचारियों के वेतन को जल्द से जल्द जारी किया जाए। जिससे कर्मचारियों के परिवारों का भरण पोषण हो सके। बता दें कि सीपीए को राज्य सरकार ने बंद कर दिया है और नगर निगम में भेज दिया लेकिन सैलरी का मामला अब तक अटका हुआ है। कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से सैलरी नहीं मिली है। जिसके चलते कर्मचारियों ने भीख मांग कर प्रदर्शन किया।
 

No comments:

Post a Comment