खाड़ी देशों में पहुंचा नरसिंहपुर का जैविक गुड़ - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 29 December 2022

खाड़ी देशों में पहुंचा नरसिंहपुर का जैविक गुड़

 नरसिंहपुर। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की कलेक्टर ऋजु बाफना ने जनपद पंचायत करेली के ग्राम बटेसरा में कृषक रविशंकर रजक के खेत में लगाये गये सोलर पम्प का निरीक्षण किया।
रजक ने बताया कि वे वर्ष 2018 से अपने खेतों में सौर ऊर्जा के माध्यम से फसलों में सिंचाई कर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। पहले पर्याप्त बिजली की उपलब्धता न होने के कारण सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शासन द्वारा संचालित की जा रही "सोलर पम्प योजना" के तहत उन्हें सब्सिडी प्राप्त हुई। जिससे उन्होंने 5 हार्स पॉवर का सोलर पम्प अपने खेत में स्थापित किया। वे बताते हैं कि उन्हें अब बिजली पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं रही। सौर ऊर्जा -कभी न खत्म होने वाली सतत ऊर्जा है। उनके द्वारा लगाई गई फसलों में सोलर पम्प से ही सिंचाई करते हैं। पम्प के रखरखाव में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होती है। उन्होंने खेतों में गन्ने की फसल लगाई है जिसका उत्पादन प्राकृतिक विधि से करते है। उनके द्वारा प्राकृतिक जैविक गुड़ का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसे देश के साथ साथ विदेशों में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। श्री रजक जी के द्वारा भारत सरकार की एक स्टेशन - एक उत्पाद स्कीम के तहत करेली रेल्वे स्टेशन पर भी प्राकृतिक गुड़ की स्टॉल लगाई गई है जिसके माध्यम से देश भर में गुड़ जा रहा है। श्री रजक ने बताया कि इससे पहले भी प्राकृतिक गुड़ खाड़ी देशों में दुबई व सऊदी अरब भी जा चुका है। इस अवसर पर कलेक्टर ने गुड़ खाया और जिले के प्रमुख उत्पाद " प्राकृतिक गुड़" की तारीफ की उन्होंने कहा जिले की धरोहर है देशी गुड़ । साथ ही प्राकृतिक खेती के संबंध में हर सम्भव मदद करने का आश्वाशन भी दिया।

No comments:

Post a Comment