मुकेश अंबानी को उड़ाने की धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 6 October 2022

मुकेश अंबानी को उड़ाने की धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

 देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को उड़ा देने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक राकेश कुमार मिश्रा है जिसे दरभंगा के मनिगाछी थाना के ब्रह्मपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता सुनील कुमार मिश्रा हैं। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ कोर्ट में पेश करने के बाद ले गई है।  इसकी पुष्टि दरभंगा के अवकाश कुमार की है । आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने धमकी दिया था।

दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने इस मामले में बताया की मुकेश अंबानी फैमिली द्वारा संचालित हॉस्पिटल में फोन कर उड़ाने की धमकी एक व्यक्ति के द्वारा दी गई थी। एक ही दिन में दो बार धमकी दी गई। जांच में उस मोबाइल का लोकेशन दरभंगा में मिला जिससे अंबानी हॉस्पिटल और फैमिली को उड़ा देने की धमकी दी गई थी।

मुंबई पुलिस द्वारा दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दी गई उसके बाद मनीगाछी अध्यक्ष को को आरोपी को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया।  रात में ही मुंबई पुलिस यहां आई थी और लगभग 1 घंटे एक्सरसाइज के बाद दरभंगा पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उस मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है जिससे अंबानी फैमिली को धमकी दी गई थी।



आरोपी राकेश कुमार के पिता सुनील कुमार को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। मुंबई पुलिस ने रात में ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया और फिर अपने साथ लेकर लौट गई है

No comments:

Post a Comment