दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बारिश, रावण दहन कैसे होगा - Bindaas Bol

Breaking

Wednesday, 5 October 2022

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बारिश, रावण दहन कैसे होगा



 देशभर में आज दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, इस रौनक में थोड़ी खलल भी पड़ी है। दरअसल, लखनऊ से लेकर दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण मौसम भींगा-भींगा है। ऐसे में शाम को होने वाले रावण दहन को लेकर सोशल मीडिया पर ढेर सारे रिएक्शन आ रहे हैं। ट्विटर पर लोग जलकर नहीं गलकर मरेगा रावण ट्वीट कर लोग बारिश का लुत्फ उठाने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही इन इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की थी।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण मौसम तो खुशगवार हो गया है लेकिन रावण के पुतले भींग गए हैं। दिल्ली में रावण दहन का कार्यक्रम बड़ी तैयारी के साथ होता है। लेकिन बारिश के खलल के कारण इसबार थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

लखनऊ तर-बतर हुआ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो कल देर रात से ही बारिश हो रही है। वहां तो आज सुबह सूरज भगवान के दर्शन भी नहीं हुए हैं। ऐसे में बुराई का प्रतीक रावण दहन की तैयारियों को झटका लगा है क्योंकि रावण के पुतले भींग गए हैं।

No comments:

Post a Comment