प्रशांत किशोर का लालू परिवार पर निशाना, तेजस्वी 9वीं फेल और उपमुख्यमंत्री, आपका बच्चा चपरासी भी बनेगा? - Bindaas Bol

Breaking

Friday, 7 October 2022

प्रशांत किशोर का लालू परिवार पर निशाना, तेजस्वी 9वीं फेल और उपमुख्यमंत्री, आपका बच्चा चपरासी भी बनेगा?



 चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) दो अक्टूबर से जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) पर हैं. यात्रा के दौरान वो लगातार बिहार की मौजूद व्यवस्था पर बात कर रहे हैं. शिक्षा और रोजगार को लेकर लगातार वो लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं. लोगों से मिल रहे हैं. इस दौरान कई बार उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर भी हमला बोला. अब प्रशांत किशोर का एक और बयान आया है जिसमें वे लालू परिवार (Lalu Family) पर हमला कर कर रहे हैं और उसके माध्यम से अपनी बात लोगों से कह रहे हैं.

पद यात्रा के दौरान शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के धनौजी में स्थानीय लोगों से प्रशांत किशोर ने भोजपुरी में कहा- "हमार लईका के खाना के खियाई? हमार स्कूल में गांव के बनवाई? मान लीं कि लालू जी के लइका नौवां पास बा त उ बनता मुख्यमंत्री, राउर लइका नौवां पास रही त ओकरा चपरासियो के नोकरी मिली? जेकर बाबूजी मुख्यमंत्री बारन, विधायक बारन, मंत्री बारन उनकर लइका नौवां पास भी रही त नौकरी मिल जाई आउर हमनी के ऊ राजा बनके रही."


No comments:

Post a Comment