ममता के MLA की भाजपा को धमकी - Bindaas Bol

Breaking

Monday, 19 September 2022

ममता के MLA की भाजपा को धमकी

 


पश्चिम बंगाल के TMC विधायक मदन मित्रा ने रविवार को भाजपा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को सचिवालय मार्च के दौरान हिंसा में शामिल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को ठीक करने में महज 10 मिनट लगेंगे। मित्रा ने कहा- हम एक बाइक पर दो लड़के भेज सकते हैं, जो चार देसी बम फेंकेंगे। इससे बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग भागते नजर आएंगे। मित्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कमरहाटी में जनसभा में यह बात कही।

हालांकि बाद में बात को संभालते हुए मित्रा ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा की नीतियों का बदला लेने के पक्ष में नहीं है। हम केवल भाजपा को यह बताना चाहते हैं कि TMC क्या कर सकती है, लेकिन हम उस हद तक नहीं जाएंगे। इस तरह की कार्रवाई का कोई मतलब नहीं है। ऐसा करना अच्छी बात नहीं है। TMC विकास चाहती है, हिंसा नहीं। हमारी पार्टी प्यार और करुणा की भाषा बोलती है, बर्बरता की नहीं।

No comments:

Post a Comment