लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार कोशिश की सलमान को मारने की - Bindaas Bol

Breaking

Thursday, 15 September 2022

लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार कोशिश की सलमान को मारने की

 


सलमान खान पिछले 4 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। इस गैंग ने इन सालों में एक्टर की हत्या करने की पहले 4 बार कोशिशें कीं। अब पंजाब पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में नया खुलासा किया है। इसके अनुसार लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान पर हमले की दो और कोशिशें कीं। गैंग ने सलमान को उनके फार्म हाउस के रास्ते में मारने का प्लान बनाया था।

पंजाब पुलिस ने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की साजिश रची थी। प्लान A के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान B तैयार किया था। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर) को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए।

No comments:

Post a Comment